College Code: Affiliated to VBSP University, Jaunpur 91256 22388

DRC - Sanskrit Department

महात्मा गांधी शती स्मारक महाविद्यालय गरुआ मक़सूदपुर ग़ाज़ीपुर में प्राचार्य,अध्यक्ष एवं शोध निर्देशक डॉ सुशील कुमार तिवारी के निर्देशन में संस्कृत विषय में PHD उपाधि हेतु शोध की प्रवेशिका संबंधी प्रथम बैठक - डीआरसी सकुशल संपन्न हुई। DRC बैठक में बाह्य विशेषज्ञ डॉ सुधाकर द्विवेदी एवं आंतरिक विशेषज्ञ डॉ रमाशंकर यादव की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस बैठक में शोधार्थियों से डॉक्यूमेंट वेरिफ़िकेशन एवं उनके शोध विषय से संबंधित जानकारी ली गई। डॉ सुशील कुमार तिवारी के निर्देशन में शोध करने हेतु 3 शोधार्थी- सुप्रिया त्रिपाठी,कुलदीप मिश्रा,प्रमोद कुमार का चयन हुआ। शोध केंद्र की इस विशेष उपलब्धि पर महाविद्यालय के अन्य शिक्षक असि॰ प्रो॰  राजीव कुमार, असि॰ प्रो॰ सुबाष चंद्र यादव, असि॰ प्रो॰ प्रिया शुक्ला, असि॰ प्रो॰ श्वेता सिंह एवं मीडिया प्रभारी असि॰ प्रो॰ अश्वनी कुमार ने विशेष बधाई दी।