College Code: Affiliated to VBSP University, Jaunpur 91256 22388

Principal's Message

Manager

Principal , Mahatma Gandhi Shati Smarak Mahavidyalaya

Dr. Sushil Kumar Tiwari

Principal's Message

महात्मा गाँधी शती स्मारक महाविद्यालय में सम्पूर्ण महाविद्यालय परिवार की तरफ से अपने जीवन के नवीन पथ में प्रवेश लेने पर आपका स्वागत है । गाजीपुर जनपद के मुख्यालय में स्थित यह महाविद्यालय वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल यूनिवर्सिटी, जौनपुर से सम्बद्ध है जिसका मुख्य उद्देश्य जनपदीय स्तर पर विद्यार्थियों को गुणवत्तायुक्त उच्च शिक्षा देने के साथ-साथ उनके सम्पूर्ण व्यक्तित्व संवर्द्धन का भी है । यहाँ के योग्य अध्यापक विद्यार्थियों को न केवल उचित शिक्षा देकर प्रगति पथ पर अग्रसर करने हेतु सतत प्रयत्नशील रहते है अपितु उनका निरन्तर यह प्रयास रहता है कि वह छात्राओं के सर्वांगीण विकास के भी भागीदार बने । मुझे यह उम्मीद है की आप सभी इस महाविद्यालय से जुड़कर स्वयं को गौरान्वित समझेगे और इस महाविद्यालय की गरिमा को बनाये रखने में सक्रिय सहभागी होते हुए अपने जीवन के प्रगति पथ पर अग्रसर होंगे ।