College Code: Affiliated to VBSP University, Jaunpur 8318173388
दिनांक 15 अप्रैल 2026 को राजभवन लखनऊ में महामहिम राज्यपाल राज्य विश्वविद्यालय की कुलाधिपति श्रीमती आनंदीबेन पटेल एवं आदरणीय कुलपति वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय, जौनपुर प्रोफेसर डॉ वंदना सिंह के समक्ष प्राचार्य डॉ सुशील कुमार तिवारी ने महाविद्यालय की प्रगति एवं भावी योजनाओं को पावरप्वाइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से प्रस्तुत किया।
बैठक में महाविद्यालयों में संचालित कार्यक्रमों, शिक्षक एवं शिक्षणेत्तर कार्मिकों की स्थिति, छात्रों के प्रवेश, नैक प्रत्यायन , छात्र-शिक्षक उपलब्धियों तथा सांस्कृतिक गतिविधियों की समीक्षा की गई। इस दौरान वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर से संबद्ध राजकीय , अशासकीय एवं वित्तपोषित महाविद्यालयो के प्राचार्य एवं प्राध्यापक उपस्थित रहे।